पसंद हैं आलिया रणबीर के परिवार को ,बहन रिद्धिमा ने दिया ये गिफ्ट

Views 152

ऐसा लगता है कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ही नहीं बल्कि उनके परिवारों के बीच भी नजदीकियां बढ़ रही हैं. हाल ही में जहां रणबीर के पिता ऋषि कपूर ने भट्ट परिवार को उनके परिवार जैसा ही बताया वहीं रणबीर ने भी एक मैगजीन से बातचीत में आलिया के साथ रिश्ते को बहुत नया और शुरुआती बताया. आलिया ने भी एक इंटरव्यू में रणबीर के बारे में कुछ भी नहीं बोल कर सब जाहिर कर दिया.
आलिया की कामयाबी पर ऐसा रहा कटरीना का रिएक्शन
नई अपडेट्स के मुताबिक रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा ने आलिया भट्ट को एक ब्रेसलेट गिफ्ट किया है. इस ब्रेसलेट की तस्वीर आलिया ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है. तस्वीर के साथ आलिया ने लिखा- मुझे बहुत प्यारा लगा. शुक्रिया रिद्धिमा इस बेहद खूबसूरत ब्रेसलेट के लिए. इससे कुछ ही दिन पहले जब आलिया ने अपनी बिल्ली के साथ तस्वीर शेयर की थी तो रणबीर की मां ने उस पर कमेंट करके तारीफ की थी.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *