इंस्पेक्टर यतीन्द्र शर्मा ने इस्तीफे में लिखा है कि वह IG असीम अरुण के तानाशाही रवैये से परेशान होकर अपना इस्तीफा दे रहे हैं. नौकरी छोड़ने के बाद यदि उनके साथ कोई अनहोनी होती है, तो इसके लिए असीम अरुण और उनके निकटस्थ अधिकारी जिम्मेदार होंगे. ATS इंस्पेक्टर के इस इस्तीफे के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है.
यूपी एटीएस के अधिकारी राजेश साहनी के निधन के बाद विभाग में बगावत शुरू हो गई है. GAITS असीम अरुण और उनके सिपहसालारों से व्यथित होकर एक इंस्पेक्टर यतीन्द्र शर्मा ने GDP को अपना इस्तीफा भेज दिया है. यतीन्द्र शर्मा ने आरोप लगाया है कि ASP राजेशी साहनी भी IG असीम अरुण की प्रताड़ना से परेशान थे.
उध, राजेश साहनी के निधन के बाद हुई पीपीएस एसोसिएशन मीटिंग में कई फैसले लिए गए हैं. मीटिंग में राजेश साहनी को गोली लगने के बाद तुरंत अस्पताल नहीं ले जाने पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की गई है. इसके साथ ही छुट्टी से ऑफिस बुलाए गए साहनी को ड्यूटी पर माने जाने की बात कही गई है.
पीपीएस एसोसिएशन ने सीबीआई जांच की मांग की थी. इस पर आलाधिकारियों के साथ बैठक में विचार के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सीबीआई जांच का फैसला लिया है. इससे संबंधित आज एक प्रस्ताव केंद्र सरकार के पास भेज दिया जाएगा. साहनी के मोबाइल से छेड़छाड़ की आशंका के बीच जांच की बात कही जा रही है.
राजेश साहनी के परिजनों से एसोसिएशन ने बात करके उनके एफआईआर दर्ज कराने का सुझाव दिया है. आज परिजन लखनऊ में केस दर्ज करा सकते हैं. इसके साथ ही सभी PPS अधिकारी पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देंगे. इसमें CO 3000 रुपये और ASP 5000 रुपये परिजनों को सहायता राशि के रूप में 5 जून तक देंगे.बताते चलें कि राजेश साहनी की मौत के चौबीस घंटे के भीतर ही मौत पर गंभीर सवाल उठने शुरू हो गए हैं. लोगों के मन मे उठ रहे सवालों की झलक साहनी के अंतिम संस्कार में आए लोगों के चेहरे पर साफ नजर आया. सबके जहन मे एक ही सवाल कि बेहद शांत और सुलझे दिल वाले राजेश साहनी आखिर आत्महत्या क्यों की?
UP ATS में बगावत राजेश साहनी की मौत के बाद इंस्पेक्टर का इस्तीफा IG पर आरोप लगाकर
Views 232