Parmanu Box Office Collection : IPL नहीं रोक पाया 'परमाणु' की रफ्तार

Views 163

बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम स्टारर फिल्म ‘परमाणु : द स्टोरी ऑफ पोखरण’ को शानदार रिव्यू और वर्ड ऑफ माउथ पब्लिसिटी का जोरदार फायदा मिला. रविवार को चेन्नई सुपरकिंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल 2018 का फाइनल मैच खैला गया, जिसमें महेंद्र सिंह धोनी की टीम ने बाजी मारी. आमतौर पर मैच की वजह से फिल्म के कलेक्शन पर असर पड़ता है, बावजूद इसके जॉन अब्राहम की फिल्म ने अच्छा कलेक्शन किया. ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के आकंड़ों के मुताबिक, फिल्म ने पहले वीकएंड तक 20.78
तरण आदर्श ने ट्विटर पर ‘परमाणु: द स्टोरी ऑफ पोखरण’ के कलेक्शन की जानकारी दी है. उनके मुताबिक, फिल्म ने रविवार को 8.32 करोड़ रुपये बटोरे. जॉन अब्राहम की यह फिल्म आईपीएल 2018 के सेमी फाइनल मैच के दिन रिलीज हुई थी, बावजूद इसने 4.82 करोड़ रुपये कमाए थे. शनिवार को फिल्म के खाते में 7.64 करोड़ रुपये आए और रविवार को आईपीएल फाइनल होने के बावजूद ‘परमाणु’ ने 8.32 करोड़ रुपये बटोरे.
परमाणु : द स्टोरी ऑफ पोखरण’ साल 1998 में किए गए परमाणु परीक्षणों पर आधारित है. फिल्म में जॉन अब्राहम के अलावा डायना पैंटी भी अहम किरदार में हैं. ‘परमाणु’ फिल्म की शूटिंग साढ़े तीन महीने में खत्म कर लिया गया था. फिल्म में बमन ईरानी भी हैं और इसे अभिषेक शर्मा ने डायरेक्ट किया है. फिल्म सच्ची घटनाओं पर आधारित है लेकिन इसके कैरेक्टर काल्पनिक हैं.’परमाणु’ की कहानी 11 और 13 मई 1998 के पोखरण न्यूक्लियर टेस्ट के इर्द -गिर्द घूमती है. जहां अमेरिका को गच्चा देकर भारत एक न्यूक्लियर देश के तौर पर उभरा है. फिल्म की सफलता पर लीड एक्टर और को-प्रोड्यूसर जॉन अब्राहम ने कहा, “गुमनाम नायकों का जश्न मनाने के हमारे प्रयासों का पूरे भारत में दर्शकों द्वारा समर्थन करने पर मुझे जितनी खुशी हो रही है उसके मुकाबले आज मुझे किसी और बात से खुश नहीं हो सकती! मुझे वितरकों और प्रदर्शकों के पास से फोन आ रहे हैं और उनमें से प्रत्येक के समर्थन के लिए मैं आभारी हूं.”

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *