फाइनल में शतक जड़ भावुक हो गए वॉटसन, पारी को बताया 'स्पेशल'

Views 73

आईपीएल के 11वें सीज़न के फाइनल में सनराइज़र्स हैदराबाद के खिलाफ 57 गेंदों में 117 रनों की नाबाद शतकीय पारी खेल चेन्नई सुपर किंग्स को तीसरी बार खिताब दिलाने वाले शेन वॉटसन ने कहा है कि उनकी यह पारी स्पेशल है.
हैदराबाद ने वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच में चेन्नई के सामने 179 रनों का लक्ष्य रखा था. इस लक्ष्य को चेन्नई ने वॉटसन के बेहतरीन शतक के दम पर 18.3 ओवरों में दो विकेट खोकर हासिल कर लिया.
मैच के बाद मैन ऑफ द मैच वॉटसन ने कहा, “यह स्पेशल सीज़न रहा है. पिछले सीज़न के बाद मौका मिलना मेरे लिए अविश्वसनीय था. आज रात मेरे लिए सभी चीज़ें अच्छी रहीं. लेकिन इस बड़े मैच में यह पारी खेलना मेरे लिए ख़ास रहा.”
हैदराबाद के भुवनेश्वर कुमार ने शुरुआत में वॉटसन को काफी परेशान किया. इस पर भुवनेश्वर की तारीफ करते हुए वॉटसन ने कहा, “वो 10 गेंदों के बाद मेरी कोशिश लय हासिल करने की थी. भुवनेश्वर ने शानदार गेंदबाज़ी की. हमें पहले छह ओवरों में विकेट नहीं गंवाने थे. एक बार गेंद जब स्विंग नहीं हो रही थी तब हमारे लिए आसानी हो गई थी.”
वॉटसन का यह इस सीज़न में दूसरा शतक था. वह आईपीएल फाइनल में लक्ष्य का पीछा करते हुए शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज़ बन गए हैं. साथ ही वह एक आईपीएल सीज़न में दो शतक लगाने वाले चौथे बल्लेबाज़ भी बन गए हैं.
 

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *