7 ग्रहों से फायदा लेने के 7 उपाय, कुंडली के दोष हो सकते हैं कम

Views 124

कुंडली में कोई भी ग्रह खराह हो तो उसका बुरा असर पूरे जीवन में देखने को मिलता है। जब वो ग्रह पूरे प्रभाव में आता है तो उसका असर काफी बढ़ जाता है। बड़े शहरों में सही सलाह और नॉलेज की कमी के कारण कोई उपाय नहीं कर पाते हैं या अक्सर इन्हें इतने भारी भरकम उपाय बता दिए जाते हैं कि ये कर पाना उनके लिए मुश्किल हो जाता है। ज्योतिष में 7 ग्रह माने गए हैं, राहु और केतु को छाया ग्रह माना गया है, इन्हें मुख्य ग्रह नहीं माना जाता है।

सूर्य, चंद्र, मंगल, बुध, गुरु, शुक्र और शनि ये 7 ही मु्ख्य ग्रह माने गए हैं। अगर आपकी कुंडली में इनमें से ही किसी का असर बुरा हो रहा है तो आप बहुत ही कम कोशिशों में बेहतर रिजल्ट पा सकते हैं। ज्योतिष जितना वैज्ञानिक सिद्धांतों से जुड़ा है, उतना ही व्यवहार का भी विषय है। हम अपने व्यवहार और आदतों से भी ग्रहों के प्रभाव में काफी बदलाव कर सकते हैं।

किस ग्रह के लिए क्या करेंः-

सूर्य – सूर्य को झूठ पसंद नहीं है। इसलिए झूठ से बचें। अगर आप झूठ से दूर रहते हैं तो सूर्य अपने आप आपको बेहतर परिणाम देने लगेगा।

चंद्रमा – अगर चंद्रमा से शुभफल चाहिए तो आपको अपने आसपास सफाई का ध्यान रखना चाहिए। गंदगी राहु का प्रतीक है, चंद्रमा को सबसे ज्यादा डर राहु का होता है। अगर आप सफाई पसंद हैं तो चंद्रमा और राहु दोनों ही कभी बुरा असर नहीं देंगे।

मंगल – अगर कुंडली में मंगल खराब है तो साल में एक-दो बार रक्तदान जरूर करें। अपने भाइयों से संबंध अच्छे रखें।

बुध – बुध एक नपुंसक ग्रह है। किन्नरों का सम्मान करें। अगर आप किन्नरों का अपमान करते हैं तो बुध आपको बुरा असर देता है।

गुरु –गुरु बड़ों के सम्मान का प्रतीक है। अगर गुरु का शुभ प्रभाव चाहिए तो अपने गुरु और अपने से बड़े लोगों का अपमान कभी ना करें।

शुक्र – ये नारी का प्रतीक ग्रह है। जो लोग स्त्री का अपमान करते हैं या उनको बुरी नजर से देखते हैं उनको शुक्र बुरा असर देता है। इसलिए स्त्री का सम्मान करने की आदत डालें।

शनि – शनि श्रम और न्याय का देवता है। अगर आप अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ अच्छा व्यवहार नहीं करते हैं, गरीब लोगों का अपमान करते हैं तो शनि बुरा असर दिखाता है। इसलिए शनि का अच्छा फल पाने के लिए अपने अधीनस्थ कर्मचारियों का सहयोग करें।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *