कर्नाटक में आज उतरेंगी सोनिया गांधी, थोड़ी देर में बीजापुर में रैली

Views 134

कर्नाटक में चुनाव प्रचार चरम पर है. राजनीतिक पार्टियों के स्टार प्रचारक लगातार वोटरों को लुभाने में जुटे हैं. इस बीच पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी मंगलवार को बीजापुर में रैली को संबोधित करेंगी. सोनिया शाम 4.30 बजे इस रैली को संबोधित करेंगी. पिछले दो साल में सोनिया की ये पहली चुनावी रैली होगी. आपको बता दें कि मंगलवार को ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजापुर में रैली को संबोधित किया था.

आपको बता दें कि सोनिया गांधी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले तीन अगस्त 2016 को पीएम मोदी के संसदीय इलाके वाराणसी में रोड शो करने उतरी थीं. इस दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें एयरलिफ्ट कर तुरंत दिल्ली लाया गया था.

इसके बाद से सोनिया ने खुद को चुनावी अभियानों से दूर रखा था. इस बीच उत्तर प्रदेश, गुजरात, पंजाब सहित कई राज्यों में विधानसभा चुनाव हुए लेकिन वो कहीं भी प्रचार करने नहीं उतरीं. इतना ही नहीं वे अपने संसदीय सीट के तहत आने वाली विधानसभा सीटों पर भी प्रचार करने नहीं गईं. लेकिन अब वो कर्नाटक की सियासी समर में उतर रही हैं

कर्नाटक का सोनिया कनेक्शन

कर्नाटक में सोनिया के उतरने के पीछे सियासी मायने भी है. सोनिया ने सियासत में कदम रखने के बाद पहला चुनाव 1999 में यूपी के अमेठी के साथ-साथ कर्नाटक के बेल्लारी लोकसभा सीट से लड़ा था. बीजेपी ने बेल्लारी से सोनिया को घेरने के लिए उनके सामने दिग्गज नेता सुषमा स्वराज को मैदान में उतारा. लेकिन सोनिया ने सुषमा को करारी मात देकर जीत हासिल किया और सांसद बनी थीं.

गौरतलब है कि कर्नाटक में 12 मई को मतदान होना है. राज्य में 15 मई को नतीजे घोषित होंगे. हाल ही में आए कई ओपेनियन पोल में त्रिशंकु विधानसभा होने की आशंका दिखाई दी. ओपेनियन पोल में देवगौड़ा की पार्टी जेडीएस किंग मेकर की भूमिका में नज़र आ रही है. इंडिया टुडे के पोल में कांग्रेस को 90 से 101 सीट और बीजेपी को 78 से 86 सीट मिलने की संभावना है. वहीं जेडीएस को 34-43 सीट मिलने की संभावना है

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *