गेंदबाजों में राजस्थान के जोफरा आर्चर ने अपनी तेजी और सटीक लाइन-लेंथ से खासा प्रभावित किया है. वहीं इस आईपीएल में सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी जयदेव उनादकट भी विकेट निकालने में सफल नहीं रहे हैं.
राजस्थान रॉयल्स आज अपने घर सवाई मान सिंह स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण के अहम मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब के सामने होगी. इन दोनों के बीच पहला मुकाबला रविवार को ही खेला गया था, जहां पंजाब ने राजस्थान को मात दी थी. इसी हार के बाद राजस्थान को लीग के प्ले-ऑफ में बने रहने के लिए आगे के सभी मैचों में जीत दर्ज करनी होगी.
IPL-11 : राजस्थान के लिए बड़ा मैच, हारे तो पत्ता साफ
Views 112