20 दिनों की बैटरी लाइफ के साथ लेनेवो EGO स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च, ये है कीमत और फीचर्स

Views 74

लेनोवो ने भारत में अपना नया डिजिटल स्मार्टवॉच लॉन्च कर दिया है. इसका नाम EGO है. वॉच की कीमत 1,999 रूपये है और ये आज से फ्लिपकार्ट और क्रोमा पर सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा. डिवाइस दोनों एंड्रॉयड और iOS ऑपरेटिंग सिस्टम पर कनेक्ट हो सकता है तो वहीं इसके लिए आपके लेनोवो का लाइफ एप इस्तेमाल करना होगा. इस स्मार्टवॉच की सबसे खास बात इसकी 20 दिनों की बैटरी लाइफ, 24/7 हार्ट रेट मॉनिटर, स्लीप ट्रैकिंग और 50 मीटर तक वॉटर रसिस्टेंट जैसे अहम फीचर्स दिए गए हैं.
इसमें यूजर्स को 24 घंटे का रियल टाइम हार्ट रेट मॉनिटर मिलता है जहां आप साइक्लिंग, रनिंग और एक्सरसाइज के दौरान इसका इस्तेमाल कर सकते हैं. ये साइंटिफिक स्लीप ट्रैकिंग के साथ भी आता है. कंपनी का कहना है कि ये स्मार्टवॉच 50 मीटर तक वॉटर रसिस्टेंट देता है. तो वहीं कैलोरी बर्न, स्विम लैप्स को भी नांपता है. वॉच नोटिफिकेशन, फोन, अलर्ट, अलार्म और रिमोट कैमरा फीचर्स के साथ आता है.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *