रैप की दुनिया के शहंशाह रैपर यो यो हनी सिंह इस साल दुनिया की सैर करेंगे. हाल ही में उन्होंने अपने इस साल की सबसे बड़ी घोषणा कर के एक बार फिर अपने प्रशंसकों को चौंका दिया है.
हनी सिंह ने कहा, “मैं बड़ी घोषणा करना चाहता हूं कि इस साल दुनिया की सैर पर निकलूंगा. पांच साल के अंतराल के बाद यह मेरा पहला विश्व दौरा होगा. इस वल्र्डटूर के दौरान मेरी टीम में आए नए कलाकारों के साथ काम करने के लिए मैं बेहद उत्साहित हूं.”
यो यो हनी सिंह का 21 दिसंबर को टी-सीरीज के तहत रिलीज किया गया गाना ‘मखना’ दर्शकों के बीच धूम मचाने में कामयाब रहा था. यह सिलसिला यही नहीं थमा, हाल ही में उन्हें इस गीत के लिए ‘बेस्ट नॉन-फिल्मी सॉन्ग’ के खिताब से नवाजा गया था.
बता दें पंजाबी और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में यो यो हनी सिंह के गानों ने तहलका मचाया था. हनी सिंह ने अपने रैप और गानों की शुरुआत यू-ट्यूब से की थी. हनी सिंह का गाया गाना ‘ब्राउन रंग’ आज भी उनके फैंस के बीच काफी हिट है. हनी सिंह ने इस गाने की रिलीज के आठ साल बाद बताया कि जब ये गाना रिलीज हुआ था तो यू-ट्यूब पर नंबर वन ट्रेंड करने वाला पहला पंजाबी गाना बना था.
हनी सिंह करेंगे दुनिया की सैर, होगा जबरदस्त शड्यूल
Views 134