प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रमजान महीने के प्रारंभ होने पर बधाई दी

Views 58

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रमजान के पवित्र महीने के शुभारंभ पर सोमवार को लोगों को बधाई दी. उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘रमजान के पवित्र महीने के शुरू होने पर बधाई. यह पावन महीना हमारे समाज में सौहार्द्र, खुशहाली और भाईचारा बढाए.’’  रमजान का महीना मंगलवार को शुरू होगा. इस्लामिक कैलेंडर का यह नौवां महीना है जब मुसलमान सुबह से सूर्यास्त तक भोजन और पानी ग्रहण नहीं करते हैं. रमजान के समापन पर ईद-उल फितर मनाया जाता है
नहीं दिखा रमज़ान का चांद, मंगलवार को होगा पहला रोज़ा
दिल्ली समेत देशभर में रविवार को रमज़ान का चांद नज़र नहीं आया. लिहाज़ा पहला रोज़ा मंगलवार को होगा. दिल्ली की शाही फतेहपुरी मस्जिद के इमाम मुफ्ती मुकर्रम अहमद ने भाषा को बताया कि रविवार शाम चांद कमेटी की बैठक हुई थी, जिसमें चांद दिखने की खबर कहीं से नहीं मिली. दिल्ली का आसमान साफ था फिर भी चांद नहीं दिखा. उन्होंने बताया कि सोमवार को इस्लामी महीने शाबान का 30 वां दिन होगा और पहला रमज़ान 7 मई को होगा . यानी पहला रोज़ा मंगलवार को होगा.
जामा मस्जिद के इमाम अहमद बुखारी की ओर से जारी बयान के मुताबिक, दिल्ली और देश के अन्य हिस्से में चांद नही दिखा है और कहीं से चांद दिखने की गवाही भी नहीं आयी है.इमारत ए शरिया हिंद ने भी बयान जारी कर रविवार को चांद नहीं दिखाने और सात मई को पहला रोज़ा होने का ऐलान किया है. रोज़े रखना इस्लाम के पांच स्तंभ में से एक है. हर सेहतमंद इंसान का रमज़ान के रोज़े रखना फ़र्ज़ है.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *