शुरू होगी आज से चारधाम यात्रा, जानें कैसे पहुंच सकते हैं,बद्रीनाथ ,केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री

Views 63

चारधाम यात्रा 2019 मंगलवार (07 मई) से अक्षय तृतीया के शुभ दिन मंगलवार से शुरू हो रही है. तीर्थयात्रियों का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने चार तीर्थो केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री की सफल यात्रा की कामना की. सीएम रावत ने कहा कि उत्तराखंड चारधाम यात्रा के तीर्थयात्रियों के स्वागत के लिए तैयार है. उन्होंने कहा कि सुरक्षा व तीर्थयात्रियों के लिए दूसरी विभिन्न सुविधाओं का ख्याल रखा जाएगा. गंगोत्री व यमुनोत्री तीर्थस्थलों को मंगलवार को फिर से खोला जा रहा है, जबकि केदारनाथ और बद्रीनाथ तीर्थस्थलों को तीर्थयात्रियों के लिए क्रमश: 9 मई व 10 मई को खोला जाएगा.
केदारनाथ मंदिर परिसर में अभी भी बर्फ
बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष मोहन लाल थपलियाल ने कहा कि केदारनाथ मंदिर परिसर के चारों तरफ अभी भी भारी बर्फ जमा है, लेकिन मंदिर की तरफ जाने वाले मार्ग पर बर्फ को साफ किया गया है
बर्फबारी से हुआ भारी नुकसान
जनवरी-फरवरी में भारी बर्फबारी में बड़ी संख्या में कुटियों को नुकसान हो जाने के बाद सरकार ने अधिक ऊंचाई पर बर्फ को साफ करने का कार्य लिया है और फिर से कुटियों का निर्माण कर रही है, जो 15-20 फीट भारी बर्फबारी में केदारनाथ इलाके में नष्ट हो गई थी. केदारनाथ, रूद्रप्रयाग जिले में 11,755 फीट की ऊंचाई पर स्थित है.
ऐसे कह सकते हैं यात्रा 
हवाई मार्ग: नजदीकी हवाई अड्डा जौलीग्रांट है, जहां से यमुनोत्री की दूरी 210 किमी है.
रेल मार्ग: नजदीकी रेलवे स्टेशन ऋषिकेश है, जहां से यमुनोत्री की दूरी 223 किमी है.
सड़क मार्ग: सड़क के रास्ते से यमुनोत्री पहुंचने के लिए हरिद्वार-ऋषिकेश समेत अन्य प्रमुख शहरों से बस, टैक्सी व अन्य वाहनों की व्यवस्था है

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *