लोकसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच के डॉ. प्रणव रॉय ने यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव से खास बातचीत की. सपा प्रमुख और यूपी के कन्नौज से सांसद डिंपल यादव ने महिलाओं के लिए पार्टी की नीतियों, अगर चुनाव में विपक्ष की जीत होती है तो कौन बनेगा प्रधानमंत्री और यूपी में सपा-बसपा के गठबंधन के प्रभाव को लेकर अपनी बात कही. क्या प्रधानमंत्री पद के लिए वो मायावती का समर्थन करेंगे, इसके जवाब में अखिलेश यादव ने कहा, ‘मेरे बारे में सब जानते हैं कि मैं किसके साथ रहूंगा. मैं ये चाहता हूं कि यूपी से प्रधानमंत्री बने.
यह भी पढ़ें: BSP प्रमुख मायावती का बड़ा बयान, कहा- अगर पीएम बनने का मौका मिला तो यूपी की इस सीट से लड़ूंगी चुनाव
इस दौरान अखिलेश यादव से जब यह पूछा गया कि क्या आप चाहेंगे कि बसपा प्रमुख मायावती प्रधानमंत्री बनें और आप उनका समर्थन करेंगे? इस पर अखिलेश यादव ने कहा कि मेरे लिए सब जानते हैं कि मैं किसके साथ रहूंगा. लेकिन मैं यह चाहता हूं कि अगला प्रधानमंत्री यूपी से बने ये मेरी कोशिश होगी. सपा प्रमुख से जब यह पूछा गया कि क्या प्रधानमंत्री वाराणसी से होंगे? तब उन्होंने कहा कि बनारस वाले तो नहीं बनने चाहिए, क्योंकि उन्होंने देश का बहुत नुकसान कर दिया.
: बुआ.-बबुआ की जोड़ी पर आदित्यनाथ का तंज, चुनाव बाद SP-BSP में नहीं होने दूंगा खून-खराबा, करूंगा यह काम..
जब उनसे फिर पूछा गया कि मायावती प्रधानमंत्री बननी चाहिए? इस पर अखिलेश यादव ने कहा कि उनकी कोशिश होनी चाहिए कि उन्हें समर्थन मिले. जब उनसे पूछा गया कि आप प्रधानमंत्री के रूप में उनका समर्थन करेंगे? इस पर अखिलेश यादव ने कहा कि इसका फैसला 23 तारीख को होगा, लेकिन गठबंधन उसके बाद भी रहेगा. उन्होंने कहा कि गठबंधन एक साथ मिलकर फैसला लेगा. उन्होंने कहा कि ये हमारे और उनके बीच की बात है, लेकिन मैं उनके साथ हूं और फैसला चुनाव के बाद होगा.