CWG 2018: मेहुली घोष ने लगाया सिल्वर पर निशाना, अपूर्वी के हाथ लगा ब्रॉन्ज

Views 67

कॉमनवेल्थ गेम्स 2018: शूट-ऑफ में पिछड़ने के कारण महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा के फाइनल मेहुली गोल्ड से चूक गईं.

भारत की महिला निशानेबाज मेहुली घोष पांचवें दिन सिल्वर मेडल पर निशाना लगाया है. शूट-ऑफ में पिछड़ने के कारण महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा के फाइनल मेहुली गोल्ड से चूक गईं. वहीं, भारत की एक अन्य निशानेबाज अपूर्वी चंदेला ने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया
मेहुली और मार्टिना दोनों ने इस स्पर्धा में कॉमनवेल्थ गेम्स का रिकॉर्ड तोड़ा है. अपूर्वी ने कुल 225.3 अंक हासिल कर कांस्य पदक पर कब्जा जमाया.
 
मेहुली और अपूर्वी चंदेला के मेडल की वजह से भारत एक बार फिर तीसरे पायदान पर पहुंच गया है. भारत के लिए कॉमनवेल्थ गेम्स का 5वां दिन बहुत अच्छा जा रहा है. इससे पहले जीतू राय ने शूटिंग में गोल्ड पर निशाना लगाया है. प्रदीप सिंह ने भी भारत को वेटलिफ्टिंग में सिल्वर मेडल दिलाया है

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *