मोदी बोले-कोई अपराधी बचेगा नहीं, न्याय होगा और पूरा होगा

Views 73

पीएम मोदी ने कठुआ-उन्नाव रेप की घटनाओं पर कहा है कि देश के किसी भी राज्य में होने वाली ऐसी वारदातें, हमारी मानवीय संवेदनाओं को झकझोर देती हैं। मैं देश को विश्वास दिलाना चाहता हूँ कि कोई अपराधी बचेगा नहीं, न्याय होगा और पूरा होगा। हमारे समाज की इस आंतरिक बुराई को खत्म करने का काम, हम सभी को मिलकर करना होगा।
एससी एसटी कानून को कमजोर नहीं होने देंगे
पीएम मोदी ने अनुसूचित जाति जनजाति अधिनियम को लेकर कांग्रेस के आरोपों को भ्रमजाल करार देते हुए आज कहा कि सरकार इन समुदायों के अधिकारों के लिए प्रतिबद्ध है।  इस कानून को कमजोर नहीं होने दिया जायेगा और आरक्षण पर किसी तरह की आंच नहीं आने दी जायेगी।
मोदी ने यहां राष्ट्रीय अंबेडकर स्मारक के उदघाटन के मौके पर कहा, ‘मैं आज इस अवसर पर देश को आश्वस्त करना चाहता हूं कि जिस कानून को हमारी सरकार ने ही सख्त किया है, उस पर प्रभाव नहीं पड़ने दिया जाएगा।’  उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने सत्ता में आने के बाद 2015 में दलितों पर अत्याचार रोकने के लिए इस कानून को और सख्त बनाया। पहले इस कानून के दायरे में केवल 22 अपराध थे जिन्हें बढाकर 47 किया गया।
उन्होंने स्पष्ट किया कि जब उनकी सरकार ने इस कानून को संशोधित किया, तब आरोपियों को अग्रिम जमानत न देने का जो प्रावधान था, उसे यथावत रखा गया। पीड़ितों को मिलने वाली राशि भी उनकी ही सरकार ने बढ़ाई। इस कानून का कड़ाई से पालन हो, इसके लिए सरकार ने पहले की सरकार के मुकाबले दोगुने से ज्यादा राशि खर्च की है। कानून के माध्यम से सामाजिक संतुलन को स्थापित करने का भी निरंतर प्रयास किया गया है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *