सलमान खान की काले हिरण मामले में जोधपुर में हुई सुनवाई से पहले कटरीना कैफ उनके लिए प्रार्थना करने मंदिर गईं. कटरीना ने सलमान को बरी किए जाने के लिए मुंबई के सिद्धि विनायक मंदिर में पूजा अर्चना की. कटरीना के साथ सलमान की बहन अर्पिता भी मंदिर गई थीं. उनके साथ उनके बेटे अहिल भी थे.गुरुवार को कोर्ट ने सलमान को काला हिरण शिकार मामले में पांच साल की जेल और 10 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई. इसी मामले में सैफ अली खान, तब्बू, सोनाली बेंद्रे, नीलम कोठारी और दुष्यंत को बरी कर दिया गया. आरोपियों को बरी करने के मामले में बिश्नोई समाज ने कहा कि वो कोर्ट के फैसले को ऊपरी अदालत में चुनौती देंगे. सुनवाई के दौरान सलमान की दोनों बहनें अलवीरा और अर्पिता मौजूद थीं. बॉडीगार्ड शेरा भी कोर्ट रूम में ही मौजूद था.
सलमान के लिए दुआ मांगने कटरीना गई थीं सिद्धि विनायक
Views 149