कुलदीप सेंगर से पूछताछ जारी, पीड़ित परिवार से मिलने पहुंची CBI

Views 170

उन्नाव गैंगरेप मामले में सीबीआई ने आरोपी बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को हिरासत में ले लिया है. इस मामले की जांच कर रही सीबीआई ने शुक्रवार तड़के बीजेपी विधायक को उसके लखनऊ स्‍थ‍ित आवास से हिरासत में लिया. बताया जा रहा है कि सीबीआई ने करीब सुबह 4.30 बजे विधायक को हिरासत में लिया.

जिसके बाद से ही लखनऊ के सीबीआई के दफ्तर में कुलदीप सेंगर से पूछताछ जारी है. सीबीआई आज ही कुलदीप सेंगर को कोर्ट में पेश कर सकती है. सीबीआई की तरफ से इस मामले में अभी तक तीन केस दर्ज किए गए हैं. कुलदीप सेंगर पर नाबालिग से रेप, पीड़िता के पिता की हत्या का केस और तीसरा केस विधायक सेंगर के परिवार की तरफ से जो भी शिकायत दी गई है.

सीबीआई की टीम ने इस मामले को अपने हाथ में लेते ही एक्शन करना शुरू कर दिया है. सीबीआई की टीम शुक्रवार सुबह पीड़िता के परिवार से मिलने पहुंची. सीबीआई की टीम उन्नाव के एक होटल में परिवार से मुलाकात कर रही है. बताया जा रहा है कि सीबीआई के करीब 7 अफसर परिवार से मिलने पहुंचे हैं.

बता दें, केंद्र ने उत्तर प्रदेश सरकार की सिफारिश मंजूर करते हुए गुरुवार की शाम इस केस की जांच केंद्रीय जांच एजेंसी से कराने का आदेश जारी किया था. इससे पहले हाई कोर्ट की फटकार के बाद पुलिस ने आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *