नई दिल्लीः डेटा सिक्योरिटी के लेकर विवाद में चल रहे फेसबुक के बाद अब व्हाट्सएप की यूजर प्राइवेसी को लेकर शक के दायरे में आ गई है. 200 मिलियन एक्टिव यूजर्स वाली इस एप को लेकर एक्सपर्ट्स का दावा है कि इसके यूजर्स का डेटा उनता सिक्योर नहीं है जितना इसे लेकर दावा किया जाता है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक व्हाट्सएप की कुछ शर्तें ऐसी हैं जिसे चैलेंज नहीं किया जा सकता और इनसे यूजर्स के डेटा को खतरा है
व्हाट्सएप ने कहा,’ ये सच है कि ग्रुप में लिंक के जरिए इनवाअट का फीचर था, लेकिन इसमें भी यूजर्स को भरोसे को ध्यान में रखा गया. ग्रुप में जब भी कोई नया मेंबर आता है तो सभी ग्रुप मेंबर को एक नोटिफिकेशन जाती है साथ ही पता चलता है कि मेंबर को लिंक के जरिए जोड़ा गया है या एडमिन ने जोड़ा है. मेंबर नए सदस्य का कॉनेटेक्ट नंबर और नाम भफी जान सकते हैं. अगर एडमिनट चाहे तो ऐसे में मेंबर को ग्रुप से निकाल सकता है
व्हाट्सएप फेसबुक ओन्ड कंपनी है. साल 2014 में फेसबुक ने व्हाट्सएप को खरीदा. इससे पहले भी व्हाट्सएप फेसबुक से अपनी नंबर शेयरिंग पॉलिसी को लेकर विवाद में रह चुका है
मुझे दूसरा मौका दें-जकरबर्ग
डेटा लीक और यूजर्स का प्राइवेसी को लेकर परेशानियों में घिरे फेसबुक के सीईओ मार्क जकरबर्ग ने कंपनी के ऑपरेशन के मामले में एक और मौका दिये जाने की मांग की. उन्होंने यह भी माना है कि कंपनी ने अपने यूजर्स की सूचना तीसरे पक्ष के साथ साझा कर गलती की है. उन्होंने कॉन्फ्रेंस कॉल के जरिए मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘‘ मुझे एक और मौका दीजिए.’’ उनसे यह पूछा गया था कि क्या उन्हें लगता है कि वे अब भी कंपनी की अगुवाई के लिये बेहतर व्यक्ति हैं. उन्होंने जवाब में कहा हां
Ahmedabad / Astrology / Bhuj / Bollywood / Business / Crime / Fashion / Gujarat / Health / International / Jamnagar / Lifestyle / National / Rajkot / slider / Sport / State / Surat / Technology / Trending / Uncategorized / Women / Youth
फेसबुक के बाद अब व्हाट्सएप पर यूजर प्राइवेसी को लेकर शक
Views 126