गुजरात: अहमदाबाद जगन्‍नाथ रथयात्रा की तैयारियां जोरों से

Views 67

अहमदाबाद में शनिवार को निकलने वाली भगवान जगन्नाथ की 141वीं रथयात्रा की तैयारियां जोरों से चल रही है. भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा को लेकर मंदिर और पुलिस सभी तरह की व्यस्था को आखिरी अंजाम देने में लगे हैं.
भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ नगरयात्रा पर निकलेंगे. भगवान जगन्नाथ की इस रथयात्रा की जानकारी देते हुए मंदिर के ट्रस्टी महेंद्र झा का कहना है कि, भगवान जगन्नाथ कि पहिंद विधी यानी भगवान के रथ में सोने की झाड़ू से झाड़ू लगाएंगे. साथ ही रथ को खींच कर इस रथयात्रा की शुरुआत करेंगे.
बता दें कि सुबह चार बजे भगवान जगन्नाथ कि रथयात्रा शुरू होगी. इसमें भगवान को खास तौर पर खिचड़ी का प्रसाद चढ़ाया जाएगा. इसके बाद करीबन सुबह 5.45 को भगवान को रथ में स्थापित किया जाएगा. जहां से सात बजे रथयात्रा की शुरुआत की जाएगी. 13 किलोमीटर लंबी इस रथयात्रा का समापन शाम के वक्त करीबन 7 बजे रथ के मंदिर में वापसी के साथ होगा.

रथयात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ के दर्शन करने आने वाले लोगों को 30 हजार किलो भीगे हुए मूंग, 500 किलो जामुन, 300 किलो आम और 400 किलो ककड़ी दी जाएगी. रथयात्रा कि शुरुआत में सबसे आगे 18 गजराज, 101 ट्रक, 30 अखाड़े जो कि अलग-अलग करतब दिखाएंगे. 18 भजन मंडली और तीन बेंड बाजा के साथ निकलेगी.
भगवान की इस रथयात्रा में करीबन 2500 साधुसंत हिस्सा लेंगे. यही नहीं इस रथयात्रा की सुरक्षा के लिए 1.5 करोड़ रुपये का बीमा भी लिया गया है. रथयात्रा के दौरान अगर कोइ बड़ी जानहानी होती हे तो उसके लिए ये बीमा सुरक्षा रहेगा.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *